होली से पहले केनगर पुलिस की कार्रवाई, नौ नशेड़ी युवक गिरफ्तार
केनगर, एक संवाददाता। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से केनगर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शराब के नशे में ह

केनगर, एक संवाददाता।आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से केनगर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे परोरा क्षेत्र के नौ युवकों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि सभी गिरफ्तार युवकों का मेडिकल जांच कराया गया जिसमें अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी को रविवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया। गिरफ्तार युवकों में परोरा पंचायत के मिल्की टोला निवासी डोमी ऋषि के पुत्र नंदन कुमार (25), मो. आलम के पुत्र मो. रुस्तम (35), बेलघट्टी टोला निवासी स्व. मोती सरकार के पुत्र नृपेंद्र सरकार (35) और अवनी सरकार के पुत्र कार्तिक सरकार (32), परोरा गांव निवासी सारथी महतो के पुत्र अमित कुमार (18) तथा सूर्यनारायण सिंह के पुत्र गुजेश्वर सिंह (32) शामिल हैं।
इसके अलावा गणेशपुर पंचायत के बैरगाछी गांव निवासी दिलीप मंडल के पुत्र कुंदन कुमार (26), मरंगा थाना क्षेत्र के लालगंज टोला निवासी स्व. रामप्रसाद शर्मा के पुत्र छोटू कुमार (23) तथा बनमनखी थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी सोती ततमा के पुत्र विजय कुमार (26) को भी गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में लगातार छापेमारी और गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। शराब के नशे में उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


