19 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

केनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 19 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर रमन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया गया। अन्य संदिग्ध फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और फरार व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

19 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

केनगर, एक संवाददाता। केनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 19 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया है। गिरफ्तार युवक को आवश्यक पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि मंगलवार रात सूचना मिली थी कि परोरा उच्च विद्यालय परिसर में कुछ लोग चोरी-छिपे स्मैक की बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए एसडीपीओ सदर टू गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम जब परोरा उच्च विद्यालय परिसर पहुंची तो वहां मौजूद एक युवक को संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पकड़ लिया गया।

हालांकि पुलिस को देखते ही अन्य दो-तीन लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 19 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान केनगर थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत वार्ड संख्या-13 निवासी श्रवण पंडित के 20 वर्षीय पुत्र रमन कुमार के रूप में बताई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार तस्कर के आपराधिक इतिहास एवं उसके नेटवर्क की जांच कर रही है। फरार अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।