केसीसी ऋृण के लिए 40 किसानों ने दिया आवेदन
जलालगढ़ में प्रखंड कृषि कार्यालय द्वारा किसानों के लिए केसीसी ऋण उपलब्ध कराने हेतु कैंप आयोजित किया गया। कृषि पदाधिकारी कमलेश मिश्रा ने बताया कि यह कैंप बिहार के सभी प्रखंडों में होगा। किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण मिलेगा। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रखंड कृषि कार्यालय में जमा करना होगा।

जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड कृषि कार्यालय जलालगढ़ में किसानों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केसीसी कैंप का आयोजन किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी कमलेश मिश्रा ने बताया कि यह कैंप बिहार के सभी प्रखंडों में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 13 मार्च 2026 को भी राज्य के सभी प्रखंडों में इसी तरह का कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसानों को कम ब्याज दर पर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण उपलब्ध कराया जाता है, ताकि वे खेती से जुड़ी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को जमीन की रसीद, स्वयं के नाम का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा एलपीसी (लगान रसीद) की आवश्यकता होती है।
सभी आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति संलग्न कर आवेदन प्रखंड कृषि कार्यालय में जमा करना होता है। इसके बाद आवेदन संबंधित बैंक को भेजा जाता है और निर्धारित मापदंड के अनुसार किसानों को केसीसी ऋण स्वीकृत किया जाता है। कैंप के दौरान प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से कुल 40 किसानों ने केसीसी ऋण के लिए आवेदन जमा किया। कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने की अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



