Purnia News: कसबा में महागणपति महोत्सव में गणेश नवरात्र की धूम

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। कसबा में आयोजित महागणपति महोत्सव सह श्री गणेश नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है।

Purnia News: कसबा में महागणपति महोत्सव में गणेश नवरात्र की धूम

Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। कसबा में आयोजित महागणपति महोत्सव सह श्री गणेश नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है। गणेश नवरात्र के द्वितीय पूजन के अवसर पर बनारस से आए पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्री गणेश की विशाल प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा के गले में करीब पांच फीट लंबी हरि दूर्वा की हाथों से तैयार की गई माला अर्पित की गई। समिति के संयोजक बमबम साह, सह संयोजक एस. कुमार रोहित्सव उर्फ पप्पू, अध्यक्ष मुकेश मुकुल, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा एवं अभिषेक झा, सचिव दीपक मंडल, संयुक्त सचिव दीपक महतो, राहुल कुमार, रितेश साह, अप्पु साह तथा कोषाध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने विधि-विधान के साथ भगवान गणेश को माला पहनाई।

महोत्सव को लेकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से कसबा बाजार का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। वहीं, महोत्सव स्थल पर मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां बच्चों और परिवारों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, मनोरंजन के साधन और दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। महोत्सव को लेकर आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: कसबा में महागणपति महोत्सव में गणेश नवरात्र की धूम