तस्कर गिरफ्तार, बाइक समेत विदेशी शराब जब्त
Apr 08, 2026 12:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
कसबा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरेटा गुमटी के पास एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। युवक की पहचान मिट्ठू सरकार के रूप में हुई है, जिसके पास से 9.880 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

कसबा, एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर कसबा पुलिस ने बरेटा गुमटी के पास एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार युवक की पहचान चांदनी चौक निवासी मिट्ठू सरकार के रूप में हुई है। उसके पास से कुल 9.880 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक को शराब के साथ धर दबोचा गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


