Purnia News: जितिया पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह, गंगासागर पोखर में उमड़ी भीड़

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

Purnia News: जलालगढ़ में जितिया पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। नहाय-खाय के साथ तीन दिवसीय पर्व की शुरुआत हुई। महिलाएं गंगासागर पोखर में स्नान कर पूजा-अर्चना करते हुए संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना कर रही हैं। पर्व के पहले दिन पारंपरिक पकवानों का सेवन किया गया।

Purnia News: जितिया पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह, गंगासागर पोखर में उमड़ी भीड़

Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जितिया पर्व को लेकर शुक्रवार को जलालगढ़ में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नहाय-खाय के साथ तीन दिवसीय जितिया पर्व की शुरुआत हुई। इस अवसर पर जलालगढ़ के प्रसिद्ध गंगासागर पोखर में सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने पोखर में स्नान कर पूजा-अर्चना की और संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। जितिया पर्व के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाती है। स्नान के बाद महिलाओं ने सात्विक भोजन ग्रहण किया। शनिवार को महिलाएं संतान की लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखेंगी।

व्रत से पहले ओठगन की परंपरा के तहत खाजा, चूड़ा, दही सहित अन्य पारंपरिक पकवानों का सेवन किया जाता है। रविवार को महिलाएं विधि-विधान के साथ व्रत का पारण करेंगी। पर्व को लेकर गंगासागर पोखर के आसपास सुबह से ही महिलाओं की आवाजाही लगी रही। वहीं बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। जितिया पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: जितिया पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह, गंगासागर पोखर में उमड़ी भीड़