जदयू ने संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
केनगर प्रखंड में जनता दल (यू) के नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मेहता के अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समारोह में पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करने की जिम्मेदारी पर जोर दिया। सभी वर्गों को शामिल कर सक्रिय टीम बनाने की आवश्यकता बताई गई।

केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड में जनता दल (यू) के नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मेहता के अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं ने नए उत्साह के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीस सूत्री सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जदयू कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उदय शुक्ला ने की। समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सदस्य सुनील मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वास पर खरा उतरना हम सभी की जिम्मेदारी है। संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के लिए गांव-गांव अभियान चलाने की जरूरत है।
गोकुलपुर पंचायत के मुखिया नीरज मेहता, मंटू कुशवाहा तथा बिठनौली पश्चिम पंचायत के मुखिया सुशील उर्फ बमबम महतो ने कहा कि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रखंड और पंचायत स्तर पर सघन अभियान चलाया जाएगा। बिठनौली पूरब पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजर उर्फ लड्डू, मो. आलम, मो. मुर्तजा समेत अन्य वक्ताओं ने संगठन में सभी वर्गों को साथ लेकर मजबूत और सक्रिय टीम तैयार करने पर जोर दिया। इस मौके पर रमेश पोद्दार सहित दर्जनों जदयू समर्थित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


