जदयू ने दिया प्रत्याशी, राजद ने नहीं खोला पत्ता, भाकपा भी मांग रही टिकट
रुपौली उपचुनाव:- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। जिले के एकमात्र रुपौली विधानसभा के उपचुनाव के लिए एक तरफ जहां नामांकन शुरू हो गया है वहीं राजनीतिक...

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। जिले के एकमात्र रुपौली विधानसभा के उपचुनाव के लिए एक तरफ जहां नामांकन शुरू हो गया है वहीं राजनीतिक गहमा गहमी काफी तेज हो गई है। जदयू अपना अपना कैंडिडेट दे चुका है। जदयू से रुपौली के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कलाधर मंडल के नाम पर मुहर लग गई है। राजद ने अभी पत्ता नहीं खोला है। राजद से बीमा भारती की चर्चा जोरों पर चल रही थी लेकिन अब बात थमती नजर आ रही है। अब एक तरफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रह चुके विकास चंद्र मंडल की भी चर्चा है तो राष्ट्रीय जनता दल से बीमा भारती के पति सह पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल से आने की बात लोग बता रहे हैं। इधर, सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस को टिकट देने की वकालत की है। इन दोनों के बीच पूर्व विधायक शंकर सिंह ने भी मैदान में कूदने के लिए ताल ठोक दिया है। रुपौली विधानसभा उपचुनाव दिलचस्प होने वाला है।
...लालू और नीतीश का दिखेगा जोर आजमाइश:-
रुपौली विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड अगर अपना अपना कैंडिडेट दे देता है तो एक बार फिर रुपौली में लालू और नीतीश की जोर आजमाइश तेज हो जाएगी और इस प्रकार रुपौली एक बार फिर हॉट सीट बन जाएगा। लोग बता रहे हैं कि दोनों ही पार्टी के लिए रुपौली विधानसभा उपचुनाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का रिहर्सल होगा। इस रिहर्सल में कोई भी पार्टी अपना कदम पीछे नहीं करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि उपचुनाव की जीत ही किसी भी पार्टी के लिए जीत का मेमोरेंडम होगा। इस प्रकार दोनों पार्टी रुपौली को निश्चित रूप से हॉट सीट बना देगा।
...दोनों के चक्कर में तीसरा न मार ले बाजी:-
-तीसरे सशक्त उम्मीदवार के रूप में पूर्व विधायक शंकर सिंह ने अपनी दावेदारी जताया हैं और दावा किया है कि उनकी उम्मीदवारी के सामने सबके रंग फीके हो जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


