ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियाहरिमुढ़ी के अग्नि पीड़ितों से मिला जदयू का प्रतिनिधि मंडल :

हरिमुढ़ी के अग्नि पीड़ितों से मिला जदयू का प्रतिनिधि मंडल :

बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी के हरिमुढ़ी के अग्नि पीड़ितों से मिल जदयू के प्रतिनिधि...

हरिमुढ़ी के अग्नि पीड़ितों से मिला जदयू का प्रतिनिधि मंडल :
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाFri, 31 Mar 2023 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी के हरिमुढ़ी के अग्नि पीड़ितों से मिल जदयू के प्रतिनिधि मंडल ने उनका हाल लिया। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें मदद का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अग्निकांड से कुल प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने 13 हजार रूपये तत्काल राहत पहुंचाई है। इसके अलावा इनके स्थाई घर, बच्चों की किताब, ड्रेस आदि समेत बेसिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रशासन से बात की जा रही है। खासकर पांच चापानल तथा पांच सामुहिक शौचालय की तत्काल व्यवस्था के लिए अनुमंडल प्रशासन से बात की गई है। वैसे चार अथवा पांच अप्रैल को सांसद संतोष कुशवाहा स्वयं पीड़ित परिवारो से मिलकर उनकी समस्या का हल निकालेंगे। इसके साथ अनुसूचित जनजाति के आयोग के अध्यक्ष को स्थल पर आने का आग्रह किया गया है। उन्होंने भी प्रभावित परिवारों से मिलने का भरोसा दिया है। इस अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष राजेश राय, जदयू के वरीय नेता रंजीत पासवान, अंजन कुमार सिंह उर्फ अंजनी राज,दिलीप कुमार गुप्ता, विपिन सिंह, विक्रम सिंह,अशोक पोद्दार,अनिल पासवान, कुणाल किशोर,सूरज कुमार,गोपाल मंडल,सुशील मंडल, मुखिया बसंत उराव आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें