Purnia News: जदयू के प्रदेश सचिव मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: जलालगढ़ के तरौना गांव निवासी प्रवीण कुमार उर्फ मुन्ना दास को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उन्होंने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और उनकी निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

Purnia News: जदयू के प्रदेश सचिव मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी

Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना क्षेत्र के तरौना गांव निवासी प्रवीण कुमार उर्फ मुन्ना दास को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही क्षेत्र में बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। प्रवीण कुमार उर्फ मुन्ना दास ने संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए सक्रिय भूमिका निभाई है। वे पूर्व में जलालगढ़ प्रखंड अध्यक्ष, 20 सूत्री उपाध्यक्ष, पूर्णिया जिला जदयू महासचिव तथा जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, कर्मठता और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश सचिव बनाए जाने पर उन्हें बधाई देने वालों में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुशांत सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नव किशोर विश्वास, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदीप पोद्दार, विनोद मंडल, विजय कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि राजू दास, अमर किशोर सिंह सहित एनडीए के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।