Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsJan Suraj Announces Candidates for Purnia District Assembly Seats

जनसुराज : पूर्णिया में तीन विधानसभा सीट से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा

-पूर्णिया सदर और धमदाहा विधानसभा सीट से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होना बांकी पूर्णिया, हिन्दुस्तान टीम। सोमवार को जनसुराज ने पूर्णिया जिला के तीन वि

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाTue, 14 Oct 2025 05:19 AM
share Share
Follow Us on
जनसुराज : पूर्णिया में तीन विधानसभा सीट से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा

पूर्णिया, हिन्दुस्तान टीम।सोमवार को जनसुराज ने पूर्णिया जिला के तीन विधानसभा सीटों से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। कसबा विधानसभा सीट से इत्तेफाक आलम उर्फ मुन्ना को प्रत्याशी बनाया गया है जबकि बनमनखी सुरक्षित सीट से मनोज कुमार ऋषि एवं रूपौली विधानसभा सीट से आमोद मंडल को प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व में ही अमौर से अफरोज आलम और बायसी विधानसभा सीट के शाहनवाज आलम को प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा जा चुका है। अब पूर्णिया सदर और धमदाहा विधानसभा सीट से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होना बांकी है। ----- -जनसुराज ने अमोद कुमार उर्फ अमोद मंडल को रूपौली से बनाया उम्मीदवार : -फोटो-13purn-35- आमोद कुमार उर्फ अमोद मंडल।

भवानीपुर, एक संवाददाता। रूपौली विधानसभा से जनसुराज पार्टी ने अमोद कुमार उर्फ अमोद मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया है। अमोद मंडल मधेपुरा जिलान्तर्गत अरजपुर निवासी बलबीर मंडल के पुत्र हैं। बीए पास अमोद मंडल छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। अमोद मंडल ने बताया कि वह पढ़ाई के दौरान वर्ष 1990 में पटना में लालू विचार मंच का गठन किया था और वह उसके प्रदेश महासचिव बने थे। उन्होंने शरद यादव को काफी लंबे दिनों तक राजनीति में साथ दिया। शरद यादव की पार्टी का राजद में विलय होने के बाद अमोद मंडल को राजद के प्रदेश महासचिव बनाया गया था। कुछ दिनों पूर्व ही अमोद मंडल राजद के साथ छोड़ जन सुराज की सदस्यता ली थी और पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। ------ -कसबा से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी मो. इत्तेफाक आलम : --- -फोटो- 13purn41 मो. इत्तेफाक आलम उर्फ मुन्ना। कसबा, एक संवाददाता। कसबा से जनसुराज पार्टी ने अपने प्रत्याशी के रूप में मो. इत्तेफाक आलम को घोषित किया है। 49 वर्षीय इत्तेफाक आलम मूल रूप से श्रीनगर प्रखंड के गढ़िया घाट, गढ़िया बलुआ के निवासी हैं। मो. इत्तेफाक आलम स्व. हाजी अयूब अली के पुत्र हैं और वर्ष 2006 से लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने समाज सेवा को ही अपनी पहचान बनाया है और स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं को उठाने के लिए जाने जाते हैं। शैक्षणिक रूप से उन्होंने मदरसा बोर्ड से मौलवी तक की पढ़ाई की है। जनसुराज पार्टी को उम्मीद है कि मो. इत्तेफाक आलम नए विकल्प के रूप में मतदाताओं के सामने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करेंगे। ----- -मुखिया बने जनसुराज के प्रत्याशी : ---------- -फोटो-13purn46- मनोज कुमार ऋषि। बनमनखी, एक संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र कसबा से जनसुराज पार्टी ने अपने प्रत्याशी के रूप में पिपरा पंचायत वार्ड संख्या 9 के चबूतरा टोला निवासी मनोज कुमार ऋषि को घोषित किया है। वर्तमान में वे पिपरा पंचायत के मुखिया के रूप में कार्यरत हैं। मनोज कुमार ऋषि पिता छेदीलाल ऋषि ने वर्ष 2009 में बनमनखी स्थित सुमरित माध्यमिक उच्च विद्यालय से मैट्रिक उत्तीर्ण की। इसके बाद वर्ष 2016 में उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूर्ण की। शिक्षा के साथ-साथ वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। वे पूर्व में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं और पार्टी संगठन में दो बार पंचायत अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं।