पंचायत में 19 मई को लगेगा सहयोग शिविर
जलालगढ़, एक संवाददाता। आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जलालगढ़ प्रखंड प्रशासन ने पहल करते हुए हांसी बेगमपुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोज

जलालगढ़, एक संवाददाता।आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जलालगढ़ प्रखंड प्रशासन ने पहल करते हुए हांसी बेगमपुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह शिविर 19 मई को पंचायत सरकार भवन में लगाया जाएगा, जिसके लिए पूर्व से ही आवेदन लेने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में पंचायत स्तर पर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर त्वरित और पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। सभी संबंधित विभागों के कर्मी एवं अनुश्रवण अधिकारी शिविर में मौजूद रहेंगे, जिससे मौके पर ही समस्याओं का निपटारा किया जा सके।


