जिल हिज्जा महीने की शुरुआत, 28 मई को मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

बैसा और अमौर प्रखंड में इस्लाम के 12वें महीने जिल हिज्जा की शुरुआत हो गई है। इस महीने के पहले दस दिन इबादत, रोजा और दान का महत्व रखते हैं। 9 जिल हिज्जा को यौम-ए-अराफा मनाया जाता है, और 10 को ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाएगा।

जिल हिज्जा महीने की शुरुआत, 28 मई को मनाई जाएगी ईद-उल-अजहा

बैसा, एक संवाददाता। बैसा और अमौर प्रखंड में मंगलवार से इस्लाम के 12वें एवं अंतिम महीने जिल हिज्जा की शुरुआत हो गई। सोमवार शाम चांद दिखने के बाद नए महीने का आगाज हुआ। इस्लाम धर्म में जिल हिज्जा को अत्यंत पवित्र और बरकत वाला महीना माना जाता है।

जिल हिज्जा का महत्व

जमीयत उलेमा हिन्द बैसा के सदर हाजी नाहिद ने बताया कि चांद दिखाई देने के साथ ही जिल हिज्जा महीने की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि इस महीने के शुरुआती दस दिन इस्लाम में सबसे अफजल माने जाते हैं। इन दिनों में इबादत, रोजा, दान और नेक कार्यों का विशेष महत्व होता है।

हज का महीना

उन्होंने बताया कि जिल हिज्जा हज का महीना भी है। दुनिया भर से लाखों मुसलमान सऊदी अरब के मक्का में पहुंचकर हज की अदायगी करते हैं। इस महीने की 9 तारीख को यौम-ए-अराफा मनाया जाता है, जिसे हज का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन रोजा रखने का भी विशेष महत्व बताया गया है।

ईद-उल-अजहा का पर्व

महीने की 10 तारीख को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनाई जाती है। इस अवसर पर मुसलमान हजरत इब्राहीम और हजरत इस्माइल की कुर्बानी की याद में अल्लाह की राह में पशु कुर्बानी देते हैं तथा उसका मांस जरूरतमंदों में बांटते हैं।

विशेष सवाब

हाजी नाहिद ने बताया कि जिल हिज्जा के पहले नौ दिनों में अधिक से अधिक नमाज, कुरान की तिलावत और दान-पुण्य करने का विशेष सवाब मिलता है। साथ ही 9 जिल हिज्जा की फज्र नमाज से लेकर 13 जिल हिज्जा की असर नमाज तक तकबीरात-ए-तशरीक पढ़ने का भी विशेष महत्व है। चांद दिखने के बाद अब पूरे देश में 28 मई को ईद-उल-अजहा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जिल हिज्जा का महत्व क्या है?
जिल हिज्जा के पहले दस दिन इस्लाम में सबसे अफजल माने जाते हैं। इन दिनों में इबादत, रोजा, दान और नेक कार्यों का विशेष महत्व होता है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।