हैंडबॉल गेम में पूर्णिया एथलेटिक्स एवं माधोपाड़ा चैम्पियन

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर पूर्णिया एथलेटिक क्लब द्वारा डीएसए मैदान में आयोजित एकदिवसीय हैंडबॉल प्रति

हैंडबॉल गेम में पूर्णिया एथलेटिक्स एवं माधोपाड़ा चैम्पियन

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर पूर्णिया एथलेटिक क्लब द्वारा डीएसए मैदान में आयोजित एकदिवसीय हैंडबॉल प्रतियोगिता कराया गया। इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में पूर्णिया एथलेटिक क्लब और जूनियर वर्ग में मध्य विद्यालय माधोपाड़ा चैंपियन हुआ। पूर्णिया एथलेटिक क्लब के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रीना बाखला ने बताया कि सीनियर वर्ग में और 8 टीम ने भाग लिया। जबकि जूनियर वर्ग में 6 टीम ने भाग लिया। खेल का उद्घाटन उफरैल मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी ने की। इस अवसर पर इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अवनीश कुमार ने सभी अतिथियों व खिलाड़ियों को महिला दिवस के अवसर पर बधाई दी।

उन्होंने भविष्य में राज्य स्तर पर खेलकूद करने का भरोसा दिया। साथी क्लब को जर्सी कीट प्रदान किया। सीनियर वर्ग में पूर्णिया एथलेटिक क्लब, हरदा की टीम, गोल्डन कोचिंग कस्बा, सिपाही टोला, रामबाग उच्च विद्यालय, कोसी कॉलोनी, जबलपुर बरियल, जयप्रकाश नगर, पूर्णिया कॉलेज टीम ने भाग लिया। जूनियर टीम में मध्य विद्यालय माधोपाड़ा,पूर्णिया एथलेटिक क्लब, सिपाही टोला टीम, कोर्ट पूर्णिया जनता चौक, कोसी कॉलोनी क्लब, जयप्रकाश नगर पूर्णिया कॉलेज की टीम शामिल रहे। इस अवसर पर खो खो के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी खेल शिक्षक ज्योति कुमारी, कंचन सिंह, शबाना अंजुम, नेहा सिंह, पिंकी कुमारी, रिचा यादव, हेमलता, झालू मुर्म, खुशबू, जिला स्कूल के बृजेश भाष्कर फुटबॉल सचिव अजीत सिंह, विकास कुमार, मनु कुमार, अखिलेश कुमार, दिलीप उरांव निर्णायक के रूप में राहुल कुमार, भीम गौरव कुमार थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।