Purnia News: बुजुर्ग समाज के लिए बोझ नहीं प्रेरणा स्रोत

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: -फोटो : 17 : वृद्धाश्रम में बुजुर्ग को धोती भेंट करते हुए डीएम। पूर्णिया, वरीय संवाददाता। वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के वटवृक्ष हैं। जीवन में उद्देश्य

Purnia News: बुजुर्ग समाज के लिए बोझ नहीं प्रेरणा स्रोत

Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के वटवृक्ष हैं। जीवन में उद्देश्य और सम्मान किसी उम्र का मोहताज नहीं होता। हमारी युवा पीढ़ी को बुजुर्गों के अनुभवों से जीवन का सही मार्ग तलाशना चाहिए, वहीं बुजुर्गों को भी नई पीढ़ी की ऊर्जा को सही मार्गदर्शन देना चाहिए। जिला प्रशासन वृद्धाश्रम में रहने वालों की देखरेख और कल्याण के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम अंशुल कुमार ने ये बातें कहीं। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार द्वारा वृद्धाश्रम में अंतर-पीढ़ीगत कार्यशाला का भावुक एवं गरिमामय आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों के प्रति गहरा सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें नए वस्त्र (साड़ी एवं धोती-कुर्ता) आदरपूर्वक प्रदान किए। कार्यक्रम में सुनील कुमार (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया), अपर समाहर्ता, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पूर्णिया पूर्व, एनजीओ के प्रतिनिधिगण तथा वृद्धाश्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्यों सहित वृद्धजन छाया देवी और अनिल कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पूर्णिया के युवा छात्र-छात्राओं और वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच उद्देश्यपूर्ण अंतर-पीढ़ीगत संवाद का आयोजन किया गया। कार्यशाला में दोनों पीढ़ियों के बीच जीवन के 4 प्रमुख आयामों पर गहराई से अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ। संवाद के माध्यम से पीढ़ीगत दूरी और अकेलापन दूर करने पर जोर दिया गया। बुजुर्गों ने अपनी जीवन-यात्रा एवं ऐतिहासिक संघर्ष साझा किए, वहीं युवाओं ने डिजिटल दुनिया की जानकारी देकर बुजुर्गों को सामाजिक जुड़ाव का अहसास कराया गया। 'स्किल-स्वैप' की संकल्पना के तहत युवाओं ने बुजुर्गों को स्मार्टफोन के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन सेवाओं की बारीकियां सिखाईं,जबकि बुजुर्गों ने युवाओं को जीवन प्रबंधन,धैर्य और निर्णय लेने का व्यावहारिक ज्ञान दिया। वरिष्ठ नागरिकों को यह अहसास कराया गया कि उनकी उपस्थिति समाज के लिए बोझ नहीं, बल्कि प्रेरणा स्रोत है। इस आत्मीय बातचीत से बुजुर्गों के आत्म-सम्मान और मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: बुजुर्ग समाज के लिए बोझ नहीं प्रेरणा स्रोत