अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रविवार को दिन भर कड़ी धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रविवार को दिन भर कड़ी धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी के कारण दोपहर में घर से बाहर निकलने में लोगों ने परहेज करना शुरु कर दिया है। कामकाजी लोगों को बाहर निकलने की मजबूरी के कारण सड़क किनारे पेड़ की तलाश करते दिखे। पेड़ की छांव के नीचे बैठकर तपतपाती धुप से लोगों को राहत मिली। खासकर किसानो को खेतों में चल रहे गेहूं एवं मक्का की कटाई के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। हलांकि तपतपाती धूप के कारण मक्का की कटाई मे तेजी आने की संभावना है। धूप के कारण छिटपुट आगात मक्का की कटाई मे तेजी आ गई है।

एक सप्ताह मे मक्का की कटाई मे काफी तेजी आ जाएगी। रविवार को आग उगलती धुप के कारण न्यूनतम तापमान एवं अधिकतम तापमान मे दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से पछिया हवा बही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।