कृषि कॉलेज में समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषयक पर प्रशिक्षण शुरू

May 06, 2026 09:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

पूर्णिया में भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में 6 मई को 15 दिवसीय समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषयक सर्टिफिकेट कोर्स का उद्घाटन किया गया। प्राचार्य डॉ. डी के महतो ने बताया कि यह प्रशिक्षण स्वरोजगार के अवसर प्रदान करता है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाता है।

कृषि कॉलेज में समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषयक पर प्रशिक्षण शुरू

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय में 6 मई को 15 दिवसीय समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषयक सर्टिफिकेट कोर्स 24 वां बैच का विधिवत उदघाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. डी के महतो, प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. आशीष रंजन, डॉ. जनार्दन प्रसाद, डॉ. चेतना सीके, बिनोद कुमार झा एवं उपस्थित प्रशिक्षुओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया।

उद्घाटन सत्र में प्राचार्य का संबोधन

इस अवसर पर उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हए प्राचार्य ने कहा कि यह प्रशिक्षण स्वरोजगार का अवसर प्रदान करता है। खेती में समेकित पोषक तत्व प्रबंधन करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति के साथ जल संधारण की क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है। साथ ही साथ कृषि में लागत मूल्य में भी कमी आती है। जिससे किसान आर्थिक रूप से समृद्ध होता है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का महत्व

उन्होंने कहा कि मानव के दैहिक जीवन के लिए जिस प्रकार संतुलित भोजन की आवष्यकता होती है, उसी प्रकार मिट्टी की संरचना व उर्वरता को बनाये रखने के लिए संतुलित उर्वरक का प्रयोग करना आवश्यक है। इस तरह का प्रशिक्षण ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि किसान सीधे अपने खेत की समस्याओं के लिए अपने नजदीक के कृषि उपादान विक्रेताओं से संपर्क करते हैं और समाधान पाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार इस प्रशिक्षण पर विशेष जोर दे रही है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूप-रेखा

प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. आशीष रंजन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का विस्तृत रूप-रेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण है। जिसमें प्रायोगिक तथा सैद्धांतिक ज्ञान प्राप्त होगा। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने भी अपने अपने विचार रखे। ज्ञात हो कि कुलपति बिहार कृषि विष्वद्यिालय सबौर डॉ. डीआर सिंह के दिशा निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण में पांच जिले यथा पूर्णियां, कटिहार ,अररिया, जमुई और मधेपुरा के कुल 30 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के वैज्ञानिकगण सह समन्वयक डॉ.Û चेतना सीके एवं स्नेहा, डॉ. जय प्रकाश प्रसाद तथा अन्य कर्मचारियों में नवीन लकड़ा, श्रवण कुमार, गजेन्द्र मंडल, अमरजीत सिंह, अनुपम कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में सहायक नियंत्रक बिनोद कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

सामान्य प्रश्न

समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषयक सर्टिफिकेट कोर्स कब शुरू हुआ?
यह सर्टिफिकेट कोर्स 6 मई को शुरू हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।