Purnia News रूपौली के पर्यवेक्षी पदाधिकारी इंस्पेक्टर हरि शंकर मिश्र का निधन, पुलिस महकमे में शोक

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News रूपौली, एक संवाददाता। रूपौली अंचल के पर्यवेक्षी पदाधिकारी एवं पुलिस इंस्पेक्टर हरि शंकर मिश्र का इलाज के दौरान निधन हो गया। गंभीर रूप से घायल इंस्पेक्टर मिश्र ने पटना के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लंबी जंग लड़ने के बाद रविवार देर रात अंतिम सांस ली।

Purnia News रूपौली के पर्यवेक्षी पदाधिकारी इंस्पेक्टर हरि शंकर मिश्र का निधन, पुलिस महकमे में शोक

Purnia News रूपौली, एक संवाददाता। रूपौली अंचल के पर्यवेक्षी पदाधिकारी एवं पुलिस इंस्पेक्टर हरि शंकर मिश्र का इलाज के दौरान निधन हो गया। गंभीर रूप से घायल इंस्पेक्टर मिश्र ने पटना के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लंबी जंग लड़ने के बाद रविवार देर रात अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस महकमे में शोक

सोमवार को रूपौली थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। थानाध्यक्ष अभय रंजन ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया जाएगा। एसडीपीओ धमदाहा संदीप गोल्डी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना पुलिस परिवार के लिए अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मूल रूप से बक्सर जिले के निवासी हरि शंकर मिश्र ने 29 अगस्त 2025 को रूपौली अंचल के पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में योगदान दिया था। उनकी पत्नी नूतन त्रिपाठी बेगूसराय स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षिका हैं।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर हरि शंकर मिश्र बिरौली में किराये के मकान में रह रहे थे। शनिवार सुबह वह मकान की पहली मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना में उनके सीने की हड्डी टूट गई थी तथा सिर में भी गंभीर चोटें आई थीं। मकान मालिक की नजर पड़ने के बाद घटना की जानकारी लोगों को हुई। सूचना मिलते ही रूपौली पुलिस उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल रूपौली ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले गए, जहां उपचार के दौरान रविवार देर रात उनका निधन हो गया। इंस्पेक्टर हरि शंकर मिश्र के असामयिक निधन से पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मियों एवं क्षेत्र के लोगों में गहरा शोक व्याप्त है。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इंस्पेक्टर हरि शंकर मिश्र का इलाज कहाँ किया गया?
इंस्पेक्टर हरि शंकर मिश्र का इलाज पटना के एक अस्पताल में किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।