Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsInspection of Purnea Girls Hostel Highlights Food Quality and Safety Concerns
अति पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास का निरीक्षण

अति पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास का निरीक्षण

संक्षेप: -01purn49-अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास का निरीक्षण करती हुई डिप्टी मेयर। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अन्य पिछड़ा वर्ग ए

Tue, 2 Sep 2025 02:50 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास पूर्णिया में भोजन की गुणवत्ता को लेकर प्राप्त शिकायतों के संदर्भ में सोमवार को उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास की बच्चियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। बच्चियों ने बताया कि भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है और इसे सुधारने की आवश्यकता है। साथ ही बच्चियों ने बिजली की बार-बार होने वाली समस्या तथा रात्रि में सुरक्षा गार्ड की कमी को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की। उपमहापौर ने समस्याओं को गंभीरता से लिया और बच्चियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर संबंधित विभाग से तत्काल समन्वय स्थापित कर शीघ्र और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि बच्चियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। छात्रावास में रह रही बेटियों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान गुप्ता ने छात्रावास की भोजन व्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से देखा और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली और सुरक्षा से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विभागीय अधिकारियों से विशेष बैठक की जाएगी।