बीडीओ ने आठ मदरसों का किया निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आठ मदरसों का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कुछ कमियों पर मौलवियों को सुधार करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और बेहतर वातावरण प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

केनगर, एक संवाददाता। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मदरसों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुल आठ मदरसों की जांच-पड़ताल कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने बच्चों की उपस्थिति, शिक्षा की गुणवत्ता, अभिलेखों के रख-रखाव, मदरसा भवनों की स्थिति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जांच में कुछ कमियां पाए जाने पर संबंधित मौलवियों को आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण में बिठनौली पूरब पंचायत के इस्लामपुर, सबूतर एवं भोकराहा गांव, झुन्नी इस्तम्बरार पंचायत के झुन्नी इस्तम्बरार गांव, गोकुलपुर पंचायत के अलीनगर एवं हाट धनहारा गांव तथा पोठिया रामपुर पंचायत के रामपुर मिलिक गांव सहित कुल आठ मदरसों को शामिल किया गया।
बीडीओ ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित मदरसा प्रबंधन को नियमित उपस्थिति, स्वच्छता और शैक्षणिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


