Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsInspection of Bhawanipur Health Center MLA Kaladhar Mandal Addresses Medicine Shortage and Patient Care
विधायक ने सीएचसी भवानीपुर का किया औचक निरीक्षण

विधायक ने सीएचसी भवानीपुर का किया औचक निरीक्षण

संक्षेप:

भवानीपुर, एक संवाददाता। रूपौली विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर मंडल ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवानीपुर का औचक निरीक्षण

Jan 06, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

भवानीपुर, एक संवाददाता।रूपौली विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष कलाधर मंडल ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवानीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके इलाज एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद विधायक ने मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रिजवान आलम से अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और मौजूद कमियों को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सीएचसी भवानीपुर में कई आवश्यक दवाइयों की भारी कमी है, जिसकी मांग बार-बार किए जाने के बावजूद जिला स्तर से दवाइयां उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस पर विधायक ने स्पष्ट कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर शीघ्र ही सिविल सर्जन (सीएस) से बात करेंगे और आवश्यकता पड़ी तो स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगे। निरीक्षण के दौरान विधायक ने इसपर भी नाराजगी जताई कि सीएचसी से सामान्य मरीजों को भी रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने मौजूद चिकित्सा पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी परिस्थिति में सामान्य मरीजों को रेफर न किया जाए और अस्पताल में ही बेहतर इलाज उपलब्ध करायी जाए। विधायक ने कहा कि क्षेत्र से लगातार अस्पताल में लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। इस मौके पर विधायक के साथ वार्ड पार्षद प्रभाष कुमार, विकास कुमार उर्फ विक्की भगत, रंजीत मंडल, सुरंजन कुमार, विक्की यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।