कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण
कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण
भारतीय अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के गवर्निंग बॉडी के सदस्य अखिलेश कुमार सिंह ने बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया। इस मौके पर केंद्र की वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डा. सीमा कुमारी ने अंग वस्त्र एवं रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।डॉ. सीमा कुमारी ने केंद्र चल रहे किसान हित को लेकर चल रहे सभी गतिविधियों से अखिलेश कुमार सिंह को अवगत कराया और उसके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने केंद्र में लगे वर्मी कंपोष्ट इकाई और किचन गार्डेन के बारे में बताया। साथ ही केंद्र में लगे फलदार पौधों के बारे में भी विस्तार से बताया। इसके बाद केंद्र का भ्रमण भी उनको कराया गया। इस मौके पर अखिलेश कुमार सिंह ने केंद्र की सराहना करते हुए कहा कि ये केंद्र वास्तव में किसानों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहता है। डॉ. सीमा कुमारी ने बताया कि पिछले महीने से हर किसान चौपाल में लोगों के बीच सहजन और पपीता का पौधा पोषण स्तर में सुधार के लिए दिया जा रहा है। केंद्र में इस मौके पर केंद्र के वैज्ञानिकों के अलावा कई किसान भी मौजूद थे। जिन्होंने किसानों की समस्या के बारे में उनको बताया। इस मौके पर गोविंद कुमार, डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह, डॉ. हेमंत कुमार, दयानिधि चौबे के अलावा कई अन्य लोग भी मौजूद थे।