कौशल विकास मिशन के तहत उत्तीर्ण प्रतिभागियों को मिला प्रमाण-पत्र

Dec 22, 2025 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

पूर्णिया में, बिहार कृषि विश्वविद्यालय के निर्देशन में मखाना हार्वेस्टिंग मशीन का विकास किया गया है। यह मशीन कम समय, लागत और श्रमिक की आवश्यकता को कम करती है। इसका सफल परीक्षण महाविद्यालय में किया गया है। कुलपति डॉ. सिंह का कहना है कि यह मशीन किसानों के लिए लाभकारी होगी।

कौशल विकास मिशन के तहत उत्तीर्ण प्रतिभागियों को मिला प्रमाण-पत्र

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह के निर्देश में तथा निदेशक अनुसंधान बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर भागलपुर के नेतृत्व में महाविद्यालय में कई वर्षों से चल रहे शोध के उपरांत मखाना हार्वेस्टिंग बुहराई मशीन विकसित किया गया। इसका विधिवत सफल परीक्षण महाविद्यालय प्रक्षेत्र में किया गया। यह मशीन विकसित होने से अब कम समय, कम लागत एवं कम श्रमिक की आवश्यकता होगी। पारंपरिक विधि की तुलना में एक बार में ही अधिक से अधिक बीज निकाला जा सकता है। जबकि पारंपरिक विधि से दो से तीन बार में बीज निकालना पड़ता है। कुलपति डॉ. सिंह ने कहा कि कम लागत वाली मशीन मखाना किसानों के लिए काफी उपयोगी एवं आर्थिक वृद्धि में मददगार साबित होगी तथा उम्मीद है कि इससे मखाना विकास के क्षेत्र में अहम भूमिका निभायेगी।

इस मशीन को तैयार करने में महाविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ.डीके महतो, इंजीनियर मोहन कुमार सिन्हा कृषि अभियंत्रण एवं डॉ. आशीष रंजन उद्यान का अहम भूमिका रही। प्राचार्य डॉ. महतो ने बताया कि बिजली संचालित इस मशीन में बीज निकालने की लगभग नब्बे प्रतिषत क्षमता है। इसे एक जगह से दूसरे जगह आसानी से ले जाया जा सकता है। इसका वजन लगभग 95 किलोग्राम है। यह फिल्ड सिस्टम खेती के लिए उपयुक्त साबित होगा। बहुप्रतिक्षित इस मशीन का प्रदर्शन बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर भागलपुर द्वारा जल्द ही किया जायेगा ताकि मखाना उत्पादक इससे लाभान्वित हो सके। बिहार कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत दस दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण के तहत मखाना उत्पादक सह संसाधक कार्यक्रम में उत्तीर्ण कुल 42 प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सह अधिष्ठाता-सह प्राचार्य डॉ. डीके महतो के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वैज्ञानिक में डॉ. मणिभूषण ठाकुर, डॉ. रूबी साहा, डॉ. एनके शर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. जय प्रकाष प्रसाद, डॉ. रवि रंजन कुमार, डॉ. अनुपम कुमारी, डॉ. शुभलक्ष्मी, डॉ. मीनू मोहन, डॉ. एसआरपी सिंह, डॉ. शशिकांत दिवाकर, डॉ. माचा उदय कुमार, मो. जाकिर हुसैन, डॉ. प्रीति सुन्दरम, डॉ. आशीष चौरसिया, डॉ. चुन्नी कुमारी, स्नेहा, डॉ. बाल कृष्ण, अमरेन्द्र कुमार, डॉ. चेतना सीके तथा कर्मचारियों में नवीन लकड़ा, श्रवण कुमार, चन्द्रमणि चौधरी आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।