ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियापैक्स में आम सभा कर दी योजनाओं की जानकारी

पैक्स में आम सभा कर दी योजनाओं की जानकारी

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के पैक्स में पैक्स अध्यक्ष द्वारा आमसभा का आयोजन किया गया। वहीं...

पैक्स में आम सभा कर दी योजनाओं की जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाMon, 15 Aug 2022 01:32 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।

पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के पैक्स में पैक्स अध्यक्ष द्वारा आमसभा का आयोजन किया गया। वहीं अब्दुल्लानगर पैक्स अध्यक्ष मदन मोहन साह, चांदी पंचायत में चांदी पैक्स अध्यक्ष अचिंत मेहता, डिमिया छतरजान पैक्स में पैक्स अध्यक्ष जसवंत यादव कि अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के पैक्स के दर्जनों सदस्य मौजूद थे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में डीसीओ रंजीत कुमार और रोशन सिंह मौजूद थे। डीसीओ रंजीत कुमार ने कहा कि किसानों के हित के लिए कृषि संयंत्र बैंक द्वारा किसानों को सभी प्रकार का लाभ मिलेगा। वहीं पैक्स अध्यक्ष अचिंत मेहता ने कहा कि हम हमेशा पैक्स से जुड़े सदस्यों को लाभ दिलाने का प्रयास में जुटे रहते हैं। ताकि पैक्स सदस्यों सहित स्थानीय किसानों को पैक्स का योजना का लाभ मिल सके।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें