
सुरक्षित यात्रा : पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाया गया
संक्षेप: -होल्डिंग एरिया के जरिए रेल यात्रियों को किया जा रहा है गाइड -फोटो: 37 04purn37-पूर्णिया कोर्ट स्टेशन में बने होल्डिंग एरिया में रेल यात्रियों के साथ
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पर्व- त्योहारों एवं विधानसभा चुनाव को लेकर रेल में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। जिससे रेल प्रशासन भी काफी सतर्क है। सुरक्षित रेल यात्रा के लिए जहां ट्रेन की निगरानी की जा रही है, वहीं पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है। जहां यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा के लिए गाइड किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे परिसर में टेट लगाकर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जहां रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारियों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगी है। खासकर आरपीएफ एवं जीआरपी के अधिकारी रेल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का पाठ पढ़ाने में लगे हैं।

आरपीएफ के बनमनखी पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर विजय शंकर ने बताया रेल प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया की व्यवस्था रेल यात्रियों की अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए की गई है। -: ट्रेनों पर रखी जा रही है नजर:-- -पूर्णिया में समस्तीपुर एवं कटिहार दोनों रेल डिविजन क्षेत्र पड़ता है। कटिहार रेल डिविजन के अन्तर्गत कटिहार- पूर्णिया जंक्शन एवं जोगबनी- पूर्णिया जंक्शन रेलखंड आता है। जबकि समस्तीपुर रेल डिविजन के अन्तर्गत पूर्णिया कोर्ट- सहरसा एवं पूर्णिया कोर्ट- बिहारीगंज तक रेलवे का विस्तार है। कटिहार डिविजन के अन्तर्गत जोगबनी- पूर्णिया जंक्शन रेलखंड सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपेक्षाकृत ज्यादा संवेदनशील है। मसलन जोगबनी के नेपाल बार्डर के नजदीक होने के कारण इस रेलखंड पर चुनावी मौसम में एहतियात के तौर पर संयुक्त रूप से चौकसी बरती जा रही है। जोगबनी में एसएसबी एवं जीआरपी के साथ आपरपीएफ का संयुक्त चेकिंग अभियान चल रहा है, जबकि बाकी स्टेशनों पर आरपीएफ का लोकल थाना पुलिस एवं जीआरपी के साथ संयुक्त अभियान चल रहा है। पूर्णिया जंक्शन पोस्ट के आरपीएफ इंस्पेक्टर शोएब आलम खान ने बताया कि सभी रेलखंडों पर आरपीएफ के इंटेलिजेंस की लगातार निगहबानी हो रही है। इसके अलावा पूर्णिया- कटिहार एवं पूर्णिया- जोगबनी रेलखंडों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ के अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




