भोगा भटगामा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की शुरुआत

Apr 06, 2026 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत ईस्ट ब्लॉक के भोगा भटगामा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का उद्घाट

भोगा भटगामा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की शुरुआत

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत ईस्ट ब्लॉक के भोगा भटगामा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर सदर विधायक विजय खेमका, जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सिंह, संजय मिश्रा, विजय राय, अभ्यम लाल, मनोज गोस्वामी, मंगल पोद्दार, अजय सिंह तथा मीणा राजभर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विधायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं पांच निष्ठा के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में उन्होंने अंत्योदय और संतृप्ति के साथ केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की एनडीए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक भारत, श्रेष्ठ भारत देश को विकसित, आत्मनिर्भर तथा विश्व गुरु बनाने के संकल्प में और भी सक्रिय होकर अंत्योदय को संतृप्ति तक पहचान है।

प्रशिक्षण वर्ग में ग्रामीण पूरब मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन को मजबूत करने और जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।