Purnia News: तीन दिवसीय झूलन मेले का मंत्री ने किया उद्घाटन

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा के नेहरू चौक स्थित झूलन मेले का उद्घाटन भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने किया। मंत्री ने आयोजन समिति के

Purnia News: तीन दिवसीय झूलन मेले का मंत्री ने किया उद्घाटन

Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा के नेहरू चौक स्थित झूलन मेले का उद्घाटन भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने किया। मंत्री ने आयोजन समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, संरक्षक शंभू शर्मा, उपाध्यक्ष छोटी राय, राजीव कुमार राय, राजवीर राय, मनीष राय समेत अन्य सदस्यों की मौजूदगी में फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री एवं मुख्य पार्षद रानी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी उद्घाटन किया। मंत्री ने झूलन मेले के बेहतर आयोजन के लिए समिति के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोग अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ते हैं।

नेहरू चौक पर राधा-कृष्ण के लिए लगाए गए झूले के माध्यम से लोग अपनी आराध्य देवता को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित होने वाले इस मेले से क्षेत्रवासियों को मनोरंजन के साथ सामाजिक मेल-जोल का अवसर मिलता है। आयोजन समिति की ओर से की गई व्यवस्था के कारण स्थानीय मिठाई, मनिहारी, खिलौना समेत अन्य छोटे कारोबारियों को भी तीन दिनों तक रोजगार का अवसर मिलता है। उद्घाटन के बाद मंत्री लेशी सिंह ने नेहरू चौक स्थित राधा-कृष्ण के झूले को अपने हाथों से झुलाया और आयोजन समिति को मेले के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। इससे पूर्व आयोजन समिति के सदस्यों ने मंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम, थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार, बीईओ आशुतोष मिश्रा समेत अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: तीन दिवसीय झूलन मेले का मंत्री ने किया उद्घाटन