Purnia News: जगन्नाथ लीलामृत कथा की शुरूआत

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: -13purn21-श्री जगन्नाथ लीलामृत कथा का महापौर ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिटी कालीबाड़ी स्थित जगन्नाथ मंदिर में

Purnia News: जगन्नाथ लीलामृत कथा की शुरूआत

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिटी कालीबाड़ी स्थित जगन्नाथ मंदिर में पंद्रह दिवसीय श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के तहत आयोजित तीन दिवसीय जगन्नाथ लीलामृत कथा का नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस दौरान महापौर विभा कुमारी ने भगवान श्री जगन्नाथ से नगर वासियों के लिए सुख और समृद्धि की कामना की एवं कथा वाचक आदित्य जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि यह पूर्णिया के लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय है कि पहली बार भगवान जगन्नाथ की लीलाओं पर आधारित इस दिव्य कथा का आयोजन हो रहा है।

उन्होंने कथा आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों, मंदिर समिति एवं आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि वे धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर नित किशोर पांडे, शंभू दयाल दुबे, विकाश शुक्ला, गौतम मुखर्जी, अखिलेश चंद्र मिश्रा, काशी चौधरी, राकेश कुमार राय, दीपिका दा, मंजीत सिंह, अजय दास, उमेश चौधरी, रवि राय, राजा सिंह सहित मंदिर कमेटी के सदस्यगण एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।