ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियापूर्णिया में महानंदा में घटने लगा पानी, चढ़ने लगा परमान

पूर्णिया में महानंदा में घटने लगा पानी, चढ़ने लगा परमान

पूर्णिया में महानंदा में घटने लगा पानी, लेकिन परमान चढ़ने लगा है। सुबह छह बजे 36.92 पर जाकर महानंदा नदी में सुबह आठ बजे पानी कम होने लगा है। हालांकि महानंदा अभी भी खतरे के निशान से उपर है। कनकई नदी...

पूर्णिया में महानंदा में घटने लगा पानी, चढ़ने लगा परमान
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाTue, 14 Jul 2020 03:01 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्णिया में महानंदा में घटने लगा पानी, लेकिन परमान चढ़ने लगा है। सुबह छह बजे 36.92 पर जाकर महानंदा नदी में सुबह आठ बजे पानी कम होने लगा है। हालांकि महानंदा अभी भी खतरे के निशान से उपर है। कनकई नदी में खतरे के निशान से उपर है, लेकिन 24 घंटे से जलस्तर कम होने लगा है। मगर परमान नदी में जलस्तर बढ़ने लगा है। नदी के तट पर बसे गांवों में कटाव शुरू हो गया है। निचले इलाकों में पानी घुस गया है। सड़कों पर भी पानी होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। सुरक्षित स्थानों की तलाश में निचले इलाके के लोग जुट गए हैं। इधर, आसमान में बादल मंडरा रहा है। तीन दिनों से मूसलाधार बारिश के बाद आज फुहार हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें