
नकली खाद बनाने का भंडाफोड़, खाद के साथ निर्माण सामग्री जब्त
बैसा, एक संवाददाता। प्रखण्ड क्षेत्र के रौटा पंदरपुर गांव में शनिवार की सुबह कृषि विभाग के कर्मियों ने पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी कर नकली खाद बनान
बैसा, एक संवाददाता।प्रखण्ड क्षेत्र के रौटा पंदरपुर गांव में शनिवार की सुबह कृषि विभाग के कर्मियों ने पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी कर नकली खाद बनाने के कारोबार का खुलासा हुआ है। इस संबंध में प्रखण्ड कृषि समन्वयक-सह-उर्वरक निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब आठ बजे गुप्त सूचना मिली कि रौटा पंदरपुर मुन्तजीर आलम एवं मुनाजीर के एक मकान में अवैध रूप से उर्वरक का निर्माण और पैकिंग कर बिक्री की जा रही है। मिली सूचना पर सहायक तकनीकी प्रबंधक शशिभूषण कुमार एवं रौटा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। जांच के दौरान उक्त स्थल पर उर्वरक तैयार करते हुए बोरों में पैक किया जा रहा था।
विभागीय कर्मियों को देखते ही स्थल पर मौजूद सभी लोग ताला बंद कर फरार हो गए। पुलिस की उपस्थिति में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से ताले लगे उस मकान का ताला खुलवाया गया। मकान से मेसर्स इंडोरमा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के 172 बैग पोटाश (प्रति बैग 50 किलोग्राम), एनपीके का एक सीलबंद बैग व एक खुला बैग, गल्फ सुपर ऑक्साइड (रंग) के 11 पैकेट, कंपनी के 16 खाली बैग, बोरा सिलाई का धागा तथा 42 खाली नमक के बोरे समेत अन्य सामग्री बरामद की गई जिसकी सूचना अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुधांशु कुमार को दी गयी। वही सूचना मिलते ही रौटा पहुंचे अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने बताया कि उक्त परिसर में अवैध रूप से उर्वरक का निर्माण, पैकिंग और बिक्री की जा रही थी। जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों द्वारा उर्वरक से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। इससे कालाबाजारी व जमाखोरी की मंशा स्पष्ट होती है। बरामद सामग्री की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर उसे स्थानीय अनुज्ञप्तिधारी खुदरा उर्वरक विक्रेता को जिम्मेनामा पर सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरभ ने बताया कि आवेदन के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत मामला दर्ज कर अगेतर कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




