एनएच किनारे अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासनिक बुल्डोजर

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-फोटो:-10-बैठक करते हुए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनएच किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर से अभियान चलेगा। महानन्दा सभा

एनएच किनारे अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासनिक बुल्डोजर

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनएच किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर से अभियान चलेगा। महानन्दा सभागार में प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार एवं पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत की संयुक्त अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में इस बावत निर्णय लिया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया। प्रभारी डीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में एनएच पर जितने भी अतिक्रमण,अवैध ढाबा एवं पार्किंग स्थल हैं, उन सभी को हटाना है। एनएचआई,आरसीडी एवं आरडब्ल्यूडी सहित जितने भी एनएच के विंग हैं, उनके कार्यपालक अभियंता को एसडीओ एवं सीओ के साथ समन्वय स्थापित कर नियम के अनुरूप अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान इसकी फोटोग्राफी तथा वीडियो भी बनाने के लिए कहा गया। साथ ही कार्रवाई की रोज रिपोर्ट भी करनी होगी。

पीएम कैशलेस योजना पर चर्चा:

-बैठक के दौरान दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों के गोल्डन आवर में इलाज के लिए शुरू की गई पीएम कैशलेस योजना पर भी चर्चा की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने इस योजना की विस्तृत जानकारी दी। प्रभारी डीएम ने अधिक से अधिक लोगों तक इस योजना का लाभ पहुंच सके, इसके लिए सिविल सर्जन को अस्पतालों की टैगिंग कराने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही 112 सेवा तथा 1033 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस थाना तक सूचना पहुंच सके और घायलों को योजना के तहत अस्पताल में तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे स्पॉट पर निर्देश:

-जिले में ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे स्पॉट को और अधिक चिन्हित करने पर बल दिया गया। साथ ही उनकी संख्या बताने तथा वहां अपनाए जा रहे सेफ्टी मेजर जैसे साइनेज, गति सीमा, दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र की चेतावनी, ट्रंबल स्ट्रिप्स आदि को प्रभावी रूप से लागू कराने का निर्देश स्टैक हॉल्डर्स को दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता विभागीय जांच, विधि व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारगण मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कौन सा अभियान चलाया जाएगा?
एनएच किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर से अभियान चलेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।