स्वच्छता एवं साफ सफाई विषय पर एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

--पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। समेकित बाल विकास परियोजना आईसीडीएस द्वारा सहयोगी संस्था यूनिसेफ के सहयोग से आंगनवाड़ी केंद्रों में जल, स्वच्छता एवं

स्वच्छता एवं साफ सफाई विषय पर एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। समेकित बाल विकास परियोजना आईसीडीएस द्वारा सहयोगी संस्था यूनिसेफ के सहयोग से आंगनवाड़ी केंद्रों में जल, स्वच्छता एवं साफ-सफाई विषय पर एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईसीडीएस जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला सुपरवाइजर एवं प्रखंड समन्वयकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों एवं समुदाय स्तर पर जल, स्वच्छता, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं सतत रूप से लागू करने हेतु प्रतिभागियों की क्षमता का सुदृढ़ीकरण करना था। प्रशिक्षण के दौरान निकेत कुमार झा एवं डॉ. अटल बिहारी शुक्ला ने जल स्वच्छता एवं साफ सफाई को सरल, व्यावहारिक एवं जमीनी उदाहरणों के माध्यम से विस्तार पूर्वक समझाया।

इससे प्रतिभागियों को व्यवहारिक जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम में सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, बच्चों के अनुकूल शौचालय, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, संचालन एवं रख रखाव, मरम्मत व्यवस्था तथा जल गुणवत्ता जांच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की गई। इसके साथ ही पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े पहलुओं को भी प्रशिक्षण का अहम हिस्सा बनाया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साफ-सफाई एवं पोषण से जुड़ी अच्छी आदतें बचपन से विकसित होने पर भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला सुपरवाइजर एवं प्रखंड समन्वयकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर कर्मवीर कुमार जिला समन्वयक वाश कॅन्सल्टेंट यूनिसेफ पूर्णिया, फिया फाउंडेशन से युगल किशोर, उत्तम कुमार, मोनी कुमारी एवं मनीष कुमार एसबीसीसी यूनिसेफ पूर्णिया के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।