14 वर्ष से अधिक उम्र के बालिकाओं को लगाया गया टीका
-जीएमसीएच में जिलाधिकारी ने की एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से सुरक्षा के ल

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाओं को जिले में ह्यूमन पेपीलोमा वाइरस एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत की गई है। शनिवार को जिले के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल जीएमसीएच में जिलाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा के लिए टीकाकरण की शुरुआत की गई। पहले दिन 15 बच्चियों को टीका दिया गया। टीका लगाने के बाद अधिकारियों द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। जिस दौरान बच्चियों के स्वस्थ्य होने पर सभी को घर भेजा गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया, एसीएमओ डॉ आर पी मंडल, डीआईओ डॉ विनय मोहन, डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास, डीसीएम संजय कुमार दिनकर, डीएमएंडई, आईडीएसपी, डीपीसी, एसएमसी, आरआरटी, एस्पिरेशनल कन्सलटेन्ट, भीसीसीएम, जेएसआई, बीएमसी, एफएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मी और अपने परिजनों के साथ बालिकाएं उपस्थित रही।
-09 से 14 आयुवर्ग की बालिकाओं को भविष्य में ग्रीवा कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए एचपीवी टीकाकरण -सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि 09 से 14 आयुवर्ग की बालिकाओं को भविष्य में ग्रीवा कैंसर से सुरक्षित रखने के लिए एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्णिया जिला को वाईल्स एचपीवी टीका उपलब्ध कराई गई है। सभी टीका चिन्हित बालिकाओं को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कैम्प आयोजित कर लगाया जाएगा। सम्पूर्ण एचपीवी टीकाकरण से बालिकाएँ भविष्य में ग्रीवा कैंसर ग्रसित होने से सुरक्षित रह सकेंगी और सामान्य जीवनयापन का लाभ उठा सकेंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



