पूर्णिया में 36 हजार का लक्ष्य : 12 हजार बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण

May 06, 2026 09:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

-अच्छी खबर : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले में अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। बेटियों के

पूर्णिया में 36 हजार का लक्ष्य : 12 हजार बालिकाओं का टीकाकरण पूर्ण

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण के लिए जिले में अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। बेटियों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान चला रहा है। प्रखंड क्षेत्र में जागरुकता के दृष्टि से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह टीकाकरण अभियान जिले में 14 वर्ष से उपर और 15 वर्ष के बीच के बच्चियों को प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में निर्धारित 36 हजार लक्ष्य के विरूद्व 12 हजार टीकाकरण पूर्ण कर लिया गया है। इसके लिए जहां प्रखंडों में संदर्भित कर्मियों और अधिकारियों के बीच बैठक कर इसे आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, वहीं प्रत्येक दिन विद्यालय में संपर्क साधकर बच्चियों के बीच टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। टीकाकरण की सुविधा सभी प्रखंड अस्पताल में भी सुनिश्चित है।

अभियान की सफलता के लिए स्कूलों में टीकाकरण:

--

-विभागीय जानकारी में इस अभियान को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए जिले के अलग-अलग स्कूलों में जाकर बच्चियों के बीच एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है। एचपीवी सिंगल डोज का यह अभियान 28 मार्च से चल रहा है। यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए है। यह बीमारी मुख्य रूप से एचपीवी संक्रमण के कारण होती है, जिसे टीका के माध्यम से रोका जा सकता है। टीके को लेने में किसी को भी हिचकिचाने की जरूरत नहीं है। इस टीके से संक्रमण पूरी तरह से समाप्त होता है। टीकाकृत होने पर जीवन भर इस जानलेवा संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है। एचपीवी टीका पूरी तरह सुरक्षित और असरदार है। यह टीका न केवल जान बचाता है, बल्कि परिवारों को भविष्य में होने वाले भारी-भरकम इलाज के खर्च और मानसिक प्रताड़ना से भी सुरक्षित रखता है।

बोले सिविल सर्जन :

----

-सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि जिले में एचपीवी टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभियान में गति लाई गई है। इसके लिए जिले के प्रत्येक प्रखंड क्षेत्र में इससे संदर्भित जानकारी प्रदान की जा रही है। अभी एक दिन पूर्व इस बावत जिले के भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में एचपीवी टीकाकरण के बावत बैठक की गई है। इसमें टीकाकरण में तेजी लाए जाने पर जोर दिया गया है। अन्य प्रखंडों में भी इसी अनुरूप अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। संदर्भित विभाग को इसके लिए जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं।

सामान्य प्रश्न

एचपीवी टीकाकरण का अभियान कब से चल रहा है?
एचपीवी सिंगल डोज का यह अभियान 28 मार्च से चल रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।