योग विज्ञान संस्थान का होली मिलन समारोह आयोजित

Mar 02, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर योग विज्ञान संस्थान पूर्णिया इकाई के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय जिला स्कूल

योग विज्ञान संस्थान का होली मिलन समारोह आयोजित

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर योग विज्ञान संस्थान पूर्णिया इकाई के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय जिला स्कूल पूर्णिया स्थित योगशाला केंद्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सनातन योग परंपरा और वैदिक रीति-रिवाजों के अनुरूप मनाया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, प्रेम और उत्साह से सराबोर हो गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ संस्थान के प्रधान राज कुमार शर्मा (राजू राय), गोरेलाल चौधरी, प्रो. सतीश साह, पार्वती पॉल एवं अभिमन्यु कुमार मन्नू द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके साथ ही वंदना कुमारी एवं उमा पटेल ने योग पर आधारित सुंदर कविता पाठ प्रस्तुत कर उपस्थित साधकों और अतिथियों को भावविभोर कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पार्वती पॉल, इति सेन, कविता डे, बेबी सरकार एवं नीलू कुमारी द्वारा शंख ध्वनि के साथ कार्यक्रम को आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया गया। इस अवसर पर योग साधना का विशेष सत्र आयोजित किया गया। योगाभ्यास का संचालन राज कुमार शर्मा, इति सेन, पार्वती पॉल, पीकू सरकार, स्वपन दास, संजय साह, दीनानाथ भगत एवं अभिमन्यु कुमार मन्नू ने किया। प्रो. सतीश साह ने अपने संबोधन में होली के वैदिक महत्व और प्रह्लाद की कथा का विस्तृत वर्णन करते हुए बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सत्य की असत्य पर विजय और भक्ति की शक्ति का प्रतीक है। राज कुमार शर्मा, मंजू देवी, पार्वती पॉल और गोरेलाल चौधरी ने चंदन का टीका लगाकर और पुष्पों की पंखुड़ियों की वर्षा कर होली मिलन की शुरुआत की। इस दौरान पुष्पों की सुगंध और चंदन की महक से पूरा वातावरण दिव्य और अलौकिक हो गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रीति, श्रद्धा राय, सौम्या राय और भूमि कुमारी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। ढोल की थाप पर युगल किशोर यादव एवं दिनेश प्रसाद यादव द्वारा प्रस्तुत होली के पारंपरिक लोकगीतों ने माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। उपस्थित साधक, साधिकाएं, अतिथि और दर्शक स्वयं को नृत्य और उत्साह से रोक नहीं सके और सभी ने एक साथ झूमकर होली का आनंद लिया। पूरा परिसर वृंदावन की तरह भक्तिमय और आनंदमय दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अभिमन्यु कुमार मन्नू ने की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।