बुजुर्ग समाज का होली मिलन समारोह आज

Mar 02, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुजुर्ग समाज पूर्णिया की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन 2 मार्च को किया गया है। यह कार्यक्रम भोलानाथ स्मारक भवन स

बुजुर्ग समाज का होली मिलन समारोह आज

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बुजुर्ग समाज पूर्णिया की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन 2 मार्च को किया गया है। यह कार्यक्रम भोलानाथ स्मारक भवन स्थित मिनी कम्युनिटी हॉल, डीटीओ ऑफिस गेट, कमिश्नरी रोड के समीप आयोजित होगा। समारोह को लेकर बुजुर्ग समाज के पदाधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष नित्यानंद कुंवर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के बीच आपसी मेलजोल और भाईचारे को मजबूत करना है। उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह गनवरिया, सचिव एमएच रहमान और संगठन सचिव संजय कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक बुजुर्गों से समारोह में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।