ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियाहिंदी दिवस समारोह मनाया गया

हिंदी दिवस समारोह मनाया गया

कलानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली कसबा में प्रभारी प्रधानाध्यापक शंभू नाथ घोष की अध्यक्षता में हिंदी दिवस समारोह मनाया...

हिंदी दिवस समारोह मनाया गया
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाSun, 15 Sep 2019 01:58 AM
ऐप पर पढ़ें

कलानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली कसबा में प्रभारी प्रधानाध्यापक शंभू नाथ घोष की अध्यक्षता में हिंदी दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि भारत की संविधान सभा ने 14 सितम्बर 1949 को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी को अपनाया। हालांकि इसे 26 जनवरी 1950 को देश के संविधान द्वारा आधिकारिक भाषा के रूप में उपयोग करने का विचार स्वीकृत किया गया था। भारत में ज्यादातर लोग बातचीत करते समय हिंदी भाषा को ही प्रधानता देते हैं। बचपन से ही हमें अपने घरों में हिंदी भाषा का ज्ञान दिया जाता है। हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए। संसार में 150 ऐसे देश हैं जहां पर हिंदी बोली जाती है। इस अवसर पर शिक्षक चन्द्रशेखर राम के द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया गया। कार्यक्रम में विवेकानंद झा, नवल किशोर ठाकुर, मो. मंजूर आलम, सिकन्दर प्रसाद आजाद, शिवेन्द्र कुमार, आशीष कुमार शर्मा, शालिनी सिंह, ममता कुमारी, कुमारी किरण, प्रियम्बदा कुमारी, माधुरी दिवाकर, रंजीत कुमार, कुमारी प्रियाराज, सुमन सृष्टि, मो. नुरूल होदा अमर दीप मिश्रा, मिथिलेश कुमार, चन्द्रशेखर राम, शगुफ्ता नाजनीन एवं रंजना कुमारी आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें