गैस एजेंसी में उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़

Mar 09, 2026 01:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

भवानीपुर, एक संवाददाता। पिछले एक सप्ताह से गैस एजेंसी में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने के कारण प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काफी परेशानियो

गैस एजेंसी में उमड़ी उपभोक्ताओं की भीड़

भवानीपुर, एक संवाददाता।पिछले एक सप्ताह से गैस एजेंसी में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने के कारण प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित एचपी गैस एजेंसी में सिलेंडर की खेप पहुंचते ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गैस लेने के लिए सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी संचालक द्वारा सभी लोगों को व्यवस्थित रूप से लाइन में खड़ा कराया गया। उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण कतार एजेंसी परिसर से निकलकर सड़क किनारे तक पहुंच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से एजेंसी संचालक वसीम खान ने स्थानीय थाना से पुलिस बल को भी बुलाया।

पुलिस की मौजूदगी में उपभोक्ताओं को व्यवस्थित तरीके से गैस सिलेंडर वितरित किया गया। एजेंसी संचालक वसीम खान ने बताया कि रविवार को कुल 396 उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलेंडर का वितरण किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को भी गैस वितरण का कार्य जारी रहेगा, जिससे प्रखंड क्षेत्र में चल रही गैस की किल्लत धीरे-धीरे समाप्त होने की उम्मीद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।