
रोगियों के बीच फूड पैकेट्स का वितरण
केनगर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में संचारी रोग नियंत्रण कें तहत निक्षय मित्र योजना के तृतीय वर्ष गांठ पूर्ण होने के अवसर पर प्रखंड
केनगर, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में संचारी रोग नियंत्रण कें तहत निक्षय मित्र योजना के तृतीय वर्ष गांठ पूर्ण होने के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के टीबी मरीजों के बीच स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम आयोजित कर फूड पैकेट्स का वितरण किया गया। इसकी शुरुआत चिकित्सा प्रभारी डॉ. भाष्कर प्रसाद सिंह, डॉ. किशोर कुमार भारती, तथा स्वास्थ्य प्रबंधक निशी श्रीवास्तव और प्रखंड स्वास्थ्य उत्प्रेरक कंचन कुमारी एवं वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक श्वेता कुमारी ने किया। निक्षय मित्र योजना भारत सरकार द्वारा की एक पहल है। इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति, गैर-सरकारी संगठन, कॉर्पोरेट संस्थान, सहकारी समितियां, जनप्रतिनिधि या अन्य संस्थान द्वारा टीबी ग्रसित मरीजों को गोद लेते हुए टीबी मुक्त होने तक पोषण युक्त पदार्थ उपलब्ध कराने में निक्षय मित्र के रूप में सहयोग प्रदान कर सकते हैं।
प्रखंड यक्ष्मा रोग पर्यवेक्षक श्वेता कुमारी ने बताया कि यह सहायता निक्षय मित्र द्वारा न्यूनतम छह माह से अधिकतम तीन साल तक चलाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि टीबी बीमारी होने से मरीजों को बहुत ज्यादा कमजोरी होती थी। स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक से जांच करवाने और दवाई और पौष्टिक आहार का नियमित रूप से दवा का सेवन करने से लोग टीबी बीमारी को खत्म कर सकते हैं। टीबी मरीजों को इसके लिए समय पर जांच और इलाज शुरू कराना आवश्यक है। मौके पर शंभूनाथ दास, कालाजार सुपर वाइजर राजेश कुमार गोस्वामी, परिवार नियोजन परामर्शक राहुल कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




