Purnia News: पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन की सलाना कमाई बढ़कर हुई 23.80 करोड़

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: -अच्छी खबर : -समस्तीपुर रेल मंडल में राजस्व प्राप्ति के मामले में 14 वें स्थान पर पूर्णिया -आय के अनुरूप यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग भी जोर पक

Purnia News: पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन की सलाना कमाई बढ़कर हुई 23.80 करोड़

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन की आमदनी लगातार बढ़ रही है। समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन को मार्च 2025 से अप्रैल 2026 तक 23.80 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। समस्तीपुर रेल मंडल में राजस्व प्राप्ति के मामले में पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन 14 वें स्थान पर है। अच्छी-खासी आय के बावजूद यात्री सुविधाओं के मामले में अभी और विस्तार की जरूरत है। खासकर वाशिंग पिट की पुरानी मांग अब तक अधूरी है।

यात्री सुविधाओं की आवश्यकता

स्टेशन की आय के अनुरूप यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग भी जोर पकड़ने लगी है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। इसके बावजूद प्लेटफॉर्म, यात्री शेड, शुद्ध पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और प्रकाश जैसी सुविधाओं को और बेहतर किए जाने की जरूरत है। स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त यात्री शेड, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था और आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है। वहीं स्टेशन परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की भी जरूरत बताई जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, बेहतर उद्घोषणा व्यवस्था और पर्याप्त पार्किंग की सुविधा भी जरूरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 23.8 करोड़ रुपये की आय वाले स्टेशन को उसके राजस्व और यात्री दबाव के अनुरूप विकसित किया जाना चाहिए। इससे पूर्णिया शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिल सकेगी।

-----

-वाशिंग पिट निर्माण की मांग विचाराधीन :

वाशिंग पिट की मांग

-- पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट निर्माण की मांग लंबे समय से उठती रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हो सकी है। वाशिंग पिट निर्माण से जुड़ा प्रस्ताव फिलहाल समस्तीपुर मंडल के द्वारा विचाराधीन बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों, यात्रियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से अधिकारियों के समक्ष कई बार वाशिंग पिट निर्माण की मांग रखी जा चुकी है। इस संबंध में ध्वजाधर गोस्वामी, केशव कुमार गिरि, शंकर झा, ब्रज किशोर भारती, राजेश कुमार अग्रवाल, आलोक लोहिया, अफरोज खान, पवन कुमार राय, रंजन सिंह, मनीष जैन, वीरेंद्र शर्मा आदि कई लोगों का कहना है कि पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं और यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन भी होता है। ऐसे में स्टेशन पर वाशिंग पिट की सुविधा बेहद जरूरी है।

सामान्य प्रश्न

✦पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन की आमदनी कितनी है?−
पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन की आमदनी मार्च 2025 से अप्रैल 2026 तक 23.80 करोड़ रुपये है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन की सलाना कमाई बढ़कर हुई 23.80 करोड़