संकटमोचन हनुमान मंदिर का हुआ शिलान्यास
हरदा के केनगर प्रखंड में भवानीपुर बालचिन्ह बहियार के पास संकटमोचन हनुमान मंदिर का शिलान्यास किया गया। कैलू पासवान ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा कर शिलान्यास किया। यह मंदिर उनके दादा की इच्छा के अनुसार बनाया जा रहा है और इसमें स्थानीय सहयोग से धार्मिक गतिविधियाँ आयोजित होंगी।

हरदा, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड क्षेत्र के मजरा पंचायत अंतर्गत भवानीपुर बालचिन्ह बहियार के समीप संकटमोचन हनुमान मंदिर निर्माण को लेकर रविवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। मंदिर निर्माण के लिए कैलू पासवान ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के बीच शिलान्यास किया। इस अवसर पर विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। माहौल भक्तिमय बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कैलू पासवान ने बताया कि उनके दादा स्वर्गीय दरोगी पासवान की इच्छा के अनुरूप बाबा बजरंगबली मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर पूरी तरह सार्वजनिक सहयोग और जनहित को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद यहां विधिवत हरिनाम संकीर्तन एवं रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम में भवानीपुर, मजरा एवं आसपास के क्षेत्रों के कई लोग उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


