Purnia News: भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं श्री सुभद्रा महरानी की भव्य रथ यात्रा

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: -13purn02-इस्कॉन केन्द्र में रथ यात्रा को लेकर जानकारी देते सदस्य। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इस्कॉन की ओर से 16 जुलाई गुरुवार को दोपहर दो बजे

Purnia News: भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं श्री सुभद्रा महरानी की भव्य रथ यात्रा

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इस्कॉन की ओर से 16 जुलाई गुरुवार को दोपहर दो बजे भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं श्री सुभद्रा महारानी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। रथ यात्रा का शुभारंभ ठाकुरबाड़ी से हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर यात्रा की शुरुआत ठाकुरबाड़ी से शुरु होकर रजनी चौक, लखन चौक, कालीबाड़ी चौक, आरएनसाह चौक, जेल चौक, फोर्ड कंपनी चौक, पंचमुखी मंदिर ,लाइन बाजार चौक, आस्था मंदिर , खीरू चौक होकर पुनः लखन चौक ठाकुरबाड़ी में रथ यात्रा का समापन होगा। रथ यात्रा के समापन पर ठाकुरबाड़ी में लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भंडारा) की विशेष व्यवस्था की गई है। इस आयोजन में इस्कॉन सेंटर के वरिष्ठ वैष्णवों के साथ-साथ पूर्णिया के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी。

अपील : आरती, पुष्प एवं भोग अर्पित कर भव्य स्वागत करें :

--

-इस्कॉन सेंटर के सदस्यों ने नगरवासियों अपील किया है कि जिन श्रद्धालुओं का घर या प्रतिष्ठान रथ यात्रा मार्ग पर पड़ता है, वे भगवान श्री जगन्नाथ जी का आरती, पुष्प एवं भोग अर्पित कर भव्य स्वागत करें तथा इस आध्यात्मिक उत्सव का पुण्य लाभ प्राप्त करें। संस्था का उद्देश्य आने वाले वर्षों में पूर्णिया के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ते हुए 3-4 रथ यात्राओं का आयोजन करना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक भगवान श्री जगन्नाथ का संदेश एवं सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार हो सके।

भविष्य में विदेशों से भी भक्तों को आमंत्रित किया जाएगा :

--

-इस्कॉन का प्रयास है कि जिस प्रकार देश के बड़े महानगरों में रथ यात्रा एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन होता है, उसी प्रकार पूर्णिया में भी इन उत्सवों को व्यापक स्तर पर स्थापित किया जाए। भविष्य में विदेशों से भी भक्तों को आमंत्रित किया जाएगा, जिससे भारतीय वैदिक संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों का प्रभावी प्रचार-प्रसार हो तथा युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित हो सके। इस अवसर पर रुद्र द्वीप दास, रामानुज कृपा दास, राजेश लोहिया , दीपक पंसारी, एवं देवऋषि उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

रथ यात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ के साथ और कौन-कौन से देवता हैं?
रथ यात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं श्री सुभद्रा महारानी शामिल हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।