Purnia News: ठाकुरबाड़ी से निकली भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं श्री सुभद्रा महारानी की भव्य रथ यात्रा
Purnia News: -16purn04-ठाकुरबाड़ी में नारियल फोड़ निकाली गयी जगन्नाथ रथयात्रा -रथ यात्रा के समापन पर ठाकुरबाड़ी में लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद भं

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। इस्कॉन सेंटर पूर्णिया की ओर से 16 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं श्री सुभद्रा महारानी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह और भक्ति का भाव रहा। यह रथयात्रा का शुभारंभ शहर के रजनी चौक के समीप स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से किया गया। यहां इसे लेकर सुबह से तैयारी चल रही थी। खासकर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में महिलाएं इस जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुई। नारियल फोड़कर रथ यात्रा की शुरूआत की गई। रथ यात्रा में आगे आगे श्रद्धालुओं की कतार भगवान जगन्नाथ के रथ के रस्सी को खींचने में लगे हुए थे। भगवान की रस्सी खींचने को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उमंग और उत्साह रहा। यह रथयात्रा ठाकुरबाड़ी से निकलकर, रजनी चौक, लखन चौक, →कालीबाड़ी चौक, आरएन शाह चौक, →जेल चौक, →फोर्ड कम्पनी चौक, पंचमुखी मंदिर, लाइन बाजार चौक, आस्था मंदिर, →खीरू चौक, →लखन चौक से पुन: ठाकुरबाड़ी पहुंची। यहां रथ यात्रा के समापन पर ठाकुरबाड़ी में लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद भंडारा की विशेष व्यवस्था की गई थी। जिसे लोगों ने प्रसाद के रूप में पाया। इस भव्य आयोजन में इस्कॉन के वरिष्ठ वैष्णवों के साथ-साथ पूर्णिया के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। इस आयोजन को सफल बनाने में इस्कॉन सेंटर पूर्णिया के रुद्रदीप दास, रामानुज कृपा दास, कमल माधव दास दिल्ली, राधे गौर दास जुहु मुम्बई, वैंकटेश दास हैदराबाद समेत संगठन के लाईफ मेम्बर राजेश लोहिया, दीपक पंसारी एवं देव ऋषि समेत कई लोग लगे हुए थे। रथयात्रा के दौरान मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आरएन साह चौक के समीप शरबत वितरण काउंटर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की गयी। रथयात्रा के दौरान दुकानदार भाईयों ने भी स्वागत किया। इससे पूर्व गुजरने वाले मार्ग को पूरी तरह से जल से धो दिया गया था ताकि रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। नगर निगम की महापौर विभा कुमारी भी रथयात्रा में शामिल हुई और कहा कि इस तरह का आयोजन आस्था और सेवा को बढ़ाता है।
-श्री जगन्नाथ यात्रा में श्रद्धालुओं को पिलाया शीतल जल
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।
भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के अवसर पर पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के प्रवक्ता राजेश यादव श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे और यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए शीतल पेयजल का वितरण कराया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। राजेश यादव ने कहा कि भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा सामाजिक समरसता, आस्था और सेवा का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों में जनसेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं को ठंडा पानी उपलब्ध कराया गया, ताकि यात्रा में शामिल लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मौके पर अमन चौधरी, आनंद चौधरी, रितिक चौधरी, अमित राय आदि शामिल हुए।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


