Purnia News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव : चार सितम्बर को सुबह 7 बजे से भगवान के दर्शन
Purnia News: -01purn3-प्रेस कांफ्रेंस करते इस्कॉन सेंटर के इंचार्ज। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया शहर में इस्कॉन की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्स

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया शहर में इस्कॉन की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। देश और विदेशों से हजारों की संख्या में भक्तगण तीन सितम्बर को पूर्णिया पहुंचने वाले हैं और अपने हरिनाम संकीर्तन से पूरे शहर में भक्ति की अनुपम लहर प्रवाहित करेंगे। 4 सितम्बर को सुबह 7 बजे से भगवान के दर्शन प्रारंभ होंगे। मुख्य कार्यक्रम जिला स्कूल मैदान में संध्या 4 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक आयोजित होगा। इस्कॉन सेंटर प्रभारी रुद्र दीप दास ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि शहर में अद्भुत उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है। शहर के व्यापारी, डॉक्टर, शिक्षक, विद्यार्थी एवं सभी वर्गों के श्रद्धालु इस महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में पूरे समर्पण के साथ जुटे हुए हैं。
महोत्सव के प्रमुख आकर्षण :
-इस अवसर पर रॉक कीर्तन, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महोत्सव का मुख्य आकर्षण केन्द्र रहेगा। इस अवसर पर 1008 भोग, महाअभिषेक एवं महाआरती होंगे।
50 हजार श्रद्धालु होंगे शामिल :
-इस्कॉन ने जन्माष्टमी को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। जिला स्कूल में कार्यक्रम होगा। शहर को कृष्ण रंग में रंगा जाएगा। इस ऐतिहासिक महोत्सव में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।


