दो जून को 14 प्रखंडों में सहयोग शिविर, नागरिकों से लिया जा रहा आवेदन
-फोटो : 19 : सहयोग शिविर स्थल निरीक्षण के दौरान प्रभारी डीएम। पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सरकार के दिशा-निर्देश पर जून माह के प्रथम मंगलवार यानि दो जून

पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सरकार के दिशा-निर्देश पर जून माह के प्रथम मंगलवार यानि दो जून को सभी 14 प्रखंडों के चिन्हित एक-एक पंचायतों में सहयोग शिविर के आयोजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। सहयोग शिविर के एक माह पूर्व से संबंधित प्रखंडों के अधिकारी एवं कर्मियों द्वारा पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवन में नियमित रूप से नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त किया जा रहा है।
सहयोग शिविर का निरीक्षण
प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार द्वारा शनिवार को प्रखंड कसबा के पंचायत संझैली के पंचायत सरकार भवन में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर स्थल का निरीक्षण किया गया। संबंधित पंचायतों के नागरिक अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन अपने-अपने पंचायत सरकार भवन या पंचायत भवन में दे सकते हैं। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संबंधित पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवन में नागरिकों के शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन नियमित रूप से प्राप्त करें। प्राप्त आवेदनों का निष्पादन सहयोग शिविर से पूर्व ही गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया गया। ताकि सहयोग शिविर के दिन संबंधित नागरिकों के शिकायतों एवं समस्याओं पर की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए। सहयोग शिविर स्थलों पर नागरिकों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुलभ रखें, ताकि नागरिकों को सहयोग शिविर के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न नहीं हो सके। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सहयोग शिविर में नागरिकों द्वारा दिए गए शिकायत तथा समस्याओं से संबंधित आवेदनों का निष्पादन विभाग द्वारा निर्धारित मानक प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।
-दो जून को आयोजित होने वाले प्रखंड अंतर्गत पंचायतों तथा सहयोग शिविर स्थल :
------
01:-प्रखण्ड पूर्णिया पूर्व के रजीगंज पंचायत में पंचायत भवन
02:-केनगर के मजरा पंचायत में पंचायत भवन
03:-श्रीनगर के पंचायत खुट्टी धुनैली में पंचायत सरकार भवन।
04:-कसबा के पंचायत संझैली में पंचायत सरकार भवन
05:-जलालगढ़ के पंचायत अकम्बा में पंचायत सरकार भवन
06:- बनमनखी के पंचायत धरहरा में पंचायत सरकार भवन
07:-बीकोठी के पंचायत वासुदेवपुर में पंचायत भवन
08:-भवानीपुर के पंचायत सोनमा में पंचायत भवन
09:-धमदाहा के पंचायत मोगलिया पुरन्दाहा पश्चिम में पंचायत सरकार भवन
10:-रुपौली के पंचायत बसंतपुर में पंचायत सरकार भवन
11:-अमौर के पंचायत हफनियां में पंचायत सरकार भवन
12:- प्रखंड बैसा के पंचायत मनोपाड़ा में पंचायत सरकार भवन
13:-बायसी प्रखंड के पंचायत चोपड़ा में पंचायत भवन
14:-डगरूआ प्रखंड के पंचायत महथोर में पंचायत सरकार भवन
-------
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


