Purnia News: उद्यमी संवाद : उद्यमियों को नवाचार के लिए किया गया प्रेरित
Purnia News: -: 02purn18-पूर्णिया में उद्यमी संवाद के दौरान मौजूद डीएम एवं अन्य अधिकारी। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (भारत सरकार)

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (भारत सरकार) के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा संचालित तेजस अभियान के तहत प्रेक्षा गृह (आर्ट गैलरी) पूर्णिया में वर्कशॉप एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, निदेशक डीआरडीए एवं प्राचार्य (पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मोहम्मद अफ्फान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। स्टार्टअप सेल के जिला समन्वयक परिमल साह तथा डीडीएम नाबार्ड अमित कुमार ने कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्टार्टअप की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। स्टार्टअप इंडिया के रिसोर्स पर्सन स्नेहांश सिन्हा ने तेजस कार्यक्रम, देश में सफल स्टार्ट अप्स और सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी एवं युवाओं के प्रश्नों के समाधान की विस्तृत जानकारी दिया।
उद्यमियों के लिए दिशा-निर्देश
जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा छात्रों एवं उद्यमियों को नए विचारों को धरातल पर उतारने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला पदाधिकारी ने उद्यमियों एवं छात्रों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
--
-उत्पाद प्रदर्शनी का निरीक्षण:
--
स्थानीय अनुभव साझा करना
-स्थानीय उद्यमियों एवं स्टार्टअप संस्थापकों ने अपने अनुभव साझा किए। अतिथियों ने उद्योग विभाग की योजनाओं से लाभान्वित उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर उनके उत्पादों की सराहना की। इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला अग्रणी प्रबंधक, जीविका दीदियां, स्थानीय उद्यमी तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


