Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsGovernment Initiates Public Grievance Redressal Program in Purnia District
हिन्दुस्तान पड़ताल: अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्या

हिन्दुस्तान पड़ताल: अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्या

संक्षेप:

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। विभागीय निर्देश के आलोक में सोमवार को पूर्णिया पूर्व प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय कक्षों में क

Jan 20, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।विभागीय निर्देश के आलोक में सोमवार को पूर्णिया पूर्व प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय कक्षों में क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की। हालांकि कुछ अधिकारी क्षेत्र भ्रमण के कारण कार्यालय देर से पहुंचे, इसके बावजूद फरियादी धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते रहे और देर तक प्रखंड मुख्यालय में डटे रहे। इस दौरान प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में आपूर्ति पदाधिकारी रजनीश रमन सिंह ने अपने कक्ष में दर्जनों फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया। वहीं अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी संजीव कुमार ने भी दो दर्जन से अधिक लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके निष्पादन के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी क्रम में बीडीओ कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुणाल किशोर ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान की दिशा में पहल की। बीडीओ कुणाल किशोर ने बताया कि विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर दर्जनों लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे, जिनमें से कई मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया है, जबकि कुछ मामलों में आवश्यक प्रक्रिया के तहत समय निर्धारित किया गया है। जनसमस्या समाधान की इस पहल से क्षेत्र के लोगों में संतोष देखा गया और आमजन ने सरकार की इस व्यवस्था को सराहनीय बताया। लोगों का कहना है कि यदि यह व्यवस्था नियमित रूप से प्रभावी ढंग से लागू की जाए तो उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। ........................... राजस्व अधिकारी ने सुनी लोगों की समस्या केनगर, एक संवाददाता। बिहार सरकार के सात निश्चय 03 अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत जिला पदाधिकारी के निर्देश पर केनगर प्रखंड क्षेत्र एवं नगर पंचायत चम्पानगर के पंचायत सरकार भवन समेत शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में राजस्व अधिकारी भवेश कुमार सिंह के नेतृत्व तथा सभी पंचायतों में राजस्व कर्मचारी द्बारा आम लोगों की समस्याओं को सुनकर निष्पादन कर दिया गया। जिसमें जमीन से संबंधित परिमार्जन, म्यूटेशन, लगान सुधार आदि विषय शामिल थे। राजस्व अधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार द्बारा जारी निर्देश 19 जनवरी से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को शिविर आयोजित कर किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में आम नागरिकों को होने वाली परेशानीयों को दूर करना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी व सम्मानजनक समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार का मानना है कि इससे प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम होगी और काम संस्कृति में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही लगी रही। ........................... सरकार भवन में सुनी जा रही जनता की समस्या फोटो-19purn56- सोमवार को अंचल कार्यालय में समस्या को लोगों की सुनते अंचल अधिकारी। जलालगढ़, एक संवाददाता। बिहार सरकार के निर्देश पर अब प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को पंचायत एवं सरकार भवन में ही जनता की समस्याएं सुनी जा रही हैं। सरकार के इस निर्णय से किसानों सहित आम लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अब उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और पंचायत स्तर पर ही उनकी बातें सुनी जा रही हैं। सोमवार को जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में अपने-अपने विभागों के अधिकारी सक्रिय नजर आए और लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। अंचल अधिकारी ने बताया कि इस दौरान परिवारवादी से जुड़े कुल चार मामले पहुंचे, जिनमें से तीन मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। इसके अलावा दोपहर दो बजे से किसान रजिस्ट्री की जांच के लिए लगाए गए कैंपों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी कैंपों में कार्यरत कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात पाए गए। अधिकारियों ने कर्मियों को निर्देश दिया कि वे अधिक से अधिक किसानों से संपर्क कर किसान रजिस्ट्री बनाने की दिशा में पहल करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। ....................... प्रखंड के अधिकारियों के सुनी जनसमस्याएं फोटो-19purn41-बैसा प्रखंड में जनसमस्याओं की सुनवाई करते अधिकारी। बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड के राज्य सरकार के जांरी दिशानिर्देश व जिला प्रशासन के आदेशानुसार अधिकारियों ने जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान वृद्धा पेंशन को लेकर पहुचे वृद्ध की समस्या सुनी गई। बीडीओ राजकुमार चौधरी ने सोमवार को जनसुनवाई के तहत वृद्धा पेंशन का लाभ लेने पहुंचे एक वृद्ध की समस्या को सुनकर उसका समाधान किया। इस मौके पर प्रखण्ड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू व उपप्रमुख फिरोज आलम भी मौजूद रहे। वहीं सीओ गोपाल कुमार ने जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत सोमवार को अपमे कक्ष में पहुंचे पूर्व लंबित जमीम मापी व म्यूटेशन से जुड़ी सात समस्याओं को सुनवाई की। वही अंचल विभाग से जुड़े कई बातों की जानकारी को लेकर पहुंचे बीस से अधिक लोगों को जानकारी दी। उधर, रौटा थाना में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत थानाध्यक्ष के. के. सौरभ ने भूमि विवाद को लेकर पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी। वही अनगढ़ थाना में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत थानाध्यक्ष विकास कुमार ने भी भूमि विवाद से जुड़ी दस समस्याएं सुनी गई।