ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पूर्णियालड़की के साथ छेड़छाड़ कर बनाया वीडियो

लड़की के साथ छेड़छाड़ कर बनाया वीडियो

सदर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय लड़की के साथ तीन लड़कों पर छेड़छाड़ व वीडियो बनाने का आरोप लगा है। मामला सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित श्री राम टोला का है। 18 मई की दोपहर 2.30 बजे तीन मनचलों ने...

लड़की के साथ छेड़छाड़ कर बनाया वीडियो
हिन्दुस्तान टीम,पूर्णियाTue, 22 May 2018 02:01 AM
ऐप पर पढ़ें

सदर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय लड़की के साथ तीन लड़कों पर छेड़छाड़ व वीडियो बनाने का आरोप लगा है। मामला सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित श्री राम टोला का है। 18 मई की दोपहर 2.30 बजे तीन मनचलों ने लड़की को अकेले घर में पाते ही उसे अपना शिकार बनाया। पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत महिला थाना से की है। इसमें उसने तीन युवकों का नाम भी पुलिस को बताया है। एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। लड़की से भी बातचीत की जाएगी। फिर आगे कार्रवाई की प्रक्रिया अपनायी जाएगी।

19 वर्षीय लड़की ने महिला थाने में दिए लिखित आवेदन में पूरे घटनाक्रम का जिक्र की है। उसने बताया कि 2.30 बजे के करीब शास्त्रीनगर का विशाल सिंह कमरे का दरवाजा खटखटाया गेट खोलने पर उसने कहा कि तुम से जरूरी बात करनी है। यह कहते हुए वो सीधे घर में घुस आया। और बात करने लगा। इस बीच वार्ड 39 का अर्जुन राज और सिंधिया बस्ती का सचिन यादव घर में घुस गया। इसके बाद तीनों ने मेरे साथ मारपीट की। मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा। मेरे कपड़े फाड़ दिए। इस बीच सचिन यादव ने मोबाइल से मेरा वीडियो भी बना लिया। साथ ही जाने के दौरान तीनों ने मुझे धमकी दी कि कहीं शिकायत की तो वीडियो वायरल हो जाएगा।

इस मामले को लेकर महिला थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया की 18 मई को पीड़ित के साथ घटित घटना को पीड़िता के लिखित आवेदन बयान पर 19 मई को केस दर्ज कर लिया गया है। घटना को लेकर पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें