Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsGalaxy Team Wins District Cricket League Match Against Achiever Line
गैलेक्सी की धमाकेदार जीत, शकलेन मुश्ताक बने मैन ऑफ द मैच

गैलेक्सी की धमाकेदार जीत, शकलेन मुश्ताक बने मैन ऑफ द मैच

संक्षेप:

-फोटो-46-जिला क्रिकेट लीग में विजेता गैलेक्सी टीम के खिलाड़ी। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएसए ग्राउंड में पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन

Dec 03, 2025 01:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share Share
Follow Us on

डीएसए ग्राउंड में पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के तहत मंगलवार को एचीवर लाइन व गैलेक्सी टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए गैलेक्सी की टीम ने यह मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एचीवर लाइन की टीम निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में 28.5 ओवर में 165 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से डीकेसी ने 56 रनों की जिम्मेदार पारी खेली। शिवम ने 29 रन जोड़कर स्कोर को सम्मानजनक पहुंचाने में योगदान दिया। गैलेक्सी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभिषेक बाबू व जितेंद्र ने 3-3 विकेट झटके, वहीं ऋतिक ने 2 विकेट हासिल किए। 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गैलेक्सी की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज दिखाया। ओपनर शकलेन मुश्ताक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 95 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को 21 ओवर में ही 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य तक पहुंचा दिया। उनके अलावा अभिषेक चौधरी ने 24 रनों की उपयोगी पारी खेली। एचीवर लाइन की ओर से कैफ, अंशु एवं नसीम ने एक-एक विकेट चटकाया। शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के आधार पर मुश्ताक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका सागर दास एवं पंकज मिश्रा ने निभाई, जबकि स्कोरिंग शिवम एवं रोशन द्वारा किया गया।