प्रचार-प्रसार का अभाव, नेत्र जांच शिविर में लाभुक घटे

Apr 08, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

बनमनखी के बुनियादी केंद्र में चल रहे निशुल्क नेत्र जांच शिविर में अपेक्षित संख्या में लोग नहीं आ रहे हैं। इसका कारण प्रचार-प्रसार की कमी है। 6 अप्रैल से 6 मई तक चलने वाले इस शिविर में सभी आयु वर्ग के लोग अपनी आंखों की जांच करवा सकते हैं, लेकिन अभी तक केवल 40 लोगों ने ही जांच करवाई है।

प्रचार-प्रसार का अभाव, नेत्र जांच शिविर में लाभुक घटे

बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी स्थित बुनियादी केंद्र में चल रहे नेत्र जांच शिविर में अपेक्षित संख्या में लोग नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसका मुख्य कारण शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं होना बताया जा रहा है, जिससे कई जरूरतमंद लोग सरकारी योजना का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, समाज कल्याण विभाग एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में 6 अप्रैल से 6 मई तक इस निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में सभी आयु वर्ग के महिला, पुरुष एवं बच्चे अपनी आंखों की जांच करवा सकते हैं।

मंगलवार को शिविर के दूसरे दिन भी लाभुकों की संख्या काफी कम रही। बुनियादी केंद्र पर मौजूद कर्मी राजा साहब ने बताया कि दिन भर में मात्र 40 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 35 को चश्मा प्रिसक्राइब किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर के प्रचार के लिए स्थानीय स्तर पर पोस्टर लगाए गए हैं तथा ई-रिक्शा के माध्यम से भी जानकारी दी जा रही है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के लिए विकास मित्रों का सहयोग लिया जा रहा है। इसके बावजूद अपेक्षित संख्या में लोग शिविर तक नहीं पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अनुमंडल क्षेत्र में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, तो नेत्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे सैकड़ों लोगों को इस योजना का लाभ मिल सकता है। शिविर में कुशल चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच की जा रही है तथा जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।